Home Health Blood Donation Camp देहरादून के गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 लोगों ने किया महादान
Health

देहरादून के गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 06,FEB 2018
देहरादून के गुरुद्वारा अमृत दरबार में 154 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान-महादान अभियान के तहत सोमवार, 5 फरवरी, 2018 को देहरादून के मच्छी बाज़ार स्थित गुरुद्वारा अमृत दरबार में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान 154 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व पार्षद संतोख नागपाल की ओर से किया गयाl 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग कियाl शिविर में रक्त संग्रह करने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और लोगों को सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरुक भी कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward