Home Health Blood Donation Camp उरई के बंशीधर महाविद्यालय में 123 लोगों ने किया महादान
Health

उरई के बंशीधर महाविद्यालय में 123 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 09,SEP 2016
उरई के बंशीधर महाविद्यालय में 123 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और उरई ब्लड कमाडों डोनर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 08 सितंबर, 2016 को उरई (जालौन) के बंशीधर महाविद्यालय में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में शिक्षकों सहित कुल 123 छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl इस दौरान पतंजलि सेवा समिति और अन्य संस्था के सदस्यों ने भी रक्तदान शिविर में बढचढकर हिस्सा लिया।

गौरतलब हो कि शिविर में 150 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था, परंतु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सकेl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की टीम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward