Home Health Blood Donation Camp शहीद दिवस के अवसर देहरादून में 116 लोगों ने किया रक्तदान
Health

शहीद दिवस के अवसर देहरादून में 116 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 31,JAN 2018
शहीद दिवस के अवसर देहरादून में 116 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन, आर्यन सामाजिक संगठन और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार, 30 जनवरी, 2018 को उत्तराखंड के देहरादून में विकासनगर और बंजारावाला चौक स्थित दुर्गा मंदिर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह दिखाl

इस दौरान शिविर में 116 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में एक से अधिक बार रक्तदान कर चुके लोगों ने पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ायाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward