Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala कानून तोड़ने वालों को ही पकड़ती है पुलिस
Awareness Campaigns

कानून तोड़ने वालों को ही पकड़ती है पुलिस

  • calendar_month 03,FEB 2018
कानून तोड़ने वालों को ही पकड़ती है पुलिस

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरूवार, 1 फरवरी, 2018 को राजापुर (चित्रकूट) के खटवारा स्थित केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कानून और यातायात नियमों की जानकारी दी और बताया कि पुलिस बिना कारण किसी को नहीं पकड़ती, कानून का उल्लंघन करने पर ही पुलिस कार्यवाही करती हैंl 
 
छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर पुलिस अधिकारी से बेझिझक संवाद किया और सुरक्षा व पुलिस कार्यशैली से जुड़े कई सवाल भी पूछेl थाने के एसआई प्रशांत शुक्ला ने बच्चों को यातायात के संकेतों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने आस-पड़ोस में लोगों को यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरुक करेंl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward