Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala विद्यार्थियों के तीखे सवाल पर पुलिस ने दिए सटीक जवाब
Awareness Campaigns

विद्यार्थियों के तीखे सवाल पर पुलिस ने दिए सटीक जवाब

  • calendar_month 30,APR 2016
विद्यार्थियों के तीखे सवाल पर पुलिस ने दिए सटीक जवाब

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2016 को रेवाडी़ के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl पाठशाला में डीएसपी बीरम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि वह किस प्रकार से अपराध को कम करने में भूमिका निभा सकते हैं और वारदातों से कैसे बच सकते है। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के करीब 1200 विद्यार्थी मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए कई तीखे सवाल पूछे, जिसका पुलिस अधिकारियों ने सटीक जवाब दिए।

विद्यार्थियों के सवाल पुलिस अधिकारियों के जवाब...

सवाल- पांच फीसदी पुलिस कर्मी ही ईमानदार क्यों हैं? -छात्रा मनीषा 

जवाब- पुलिस भी समाज का ही हिस्सा है। इसलिए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सभी विभागों से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा।

सवाल- ड्राइविंग करते समय लोग हेल्मेट क्यों नहीं लगाते हैं? -दिव्यांश शर्मा

जवाब: हेल्मेट लगाना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। प्रतिदिन 100 से ज्यादा चालान किए जा रहे हैं। और सख्ती की जाएगी।

सवाल- लोग ट्रैफिक लाइट के नियमों का पालन क्यों नहीं करते?- चेतना 

जवाब- पुलिस कर्मचारियों की कमी है, लेकिन लोगों को कानून का पालन करना चाहिए। सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट पालना के लिए पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सवाल- गुुलामी के समय पुलिस लोगों को कैसे दबाती थी। -अंजुल

जवाब- लोग अपने आधिकारों के लिए जागरूक न हों, इसलिए अंग्रेजी पुलिस आवाज उठाने से पहले लोगों पर शिकंजा कसती थी। अब ऐसा नहीं है।

सवाल-आसी: ट्रैफिक पुलिस वाले हेल्मेट क्यों नहीं लगाते हैं।

जवाब-चोट सभी को लगती है। पुलिस वाले के सिर लोहे के नहीं होते। हमारी और लोगों से ज्यादा कानून पालन करने की जिम्मेदारी है।

सवाल-आदर्श: पुलिस हमेशा देरी से ही क्यों पहुंचती है।

जवाब-पुलिस कर्मियों की भारी कमी है। सूचना के बाद जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश रहती है। समय पर पहुंचकर पुलिस ने कई अपराधियों को पकड़ा है।

सवाल-चेतना: वुमेन हेल्प के लिए पुलिस क्या कर रही है।

जवाब- पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए महिला थाने खोलने के साथ महिला हेल्प लाइन नंबर जारी किया हुआ है।

सवाल- पुलिस रिश्वत लेने वालों को नहीं पकड़ पाती।- अंश

जवाब- करप्शन को खत्म करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। हम सभी की जिम्मेदीर है कि समय पर पुलिस को सूचना दी जाए।

सवाल- रिश्वत लेने को मना करते हैं,फिर भी रिश्वत क्यों ली जाती है।- उदय

जवाब- पुलिस वालों के प्रति बनी धारणा अब लोगों को बदलनी चाहिए। पुलिस सभी के सहयोग के लिए तैयार है।

सवाल- अपराधियों के पास बिना लाइसेंसी हथियार कैसे पहुंच जाते हैं।- हेमंत

जवाब- लोगों में नैतिकता की कमी आ रही है। युवा भटक रहे हैं। संयुक्त परिवार में इस तरह की समस्या नहीं थी, लेकिन पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है।

सवाल- लोग पुलिस को पैसे देकर कैसे केस में अपना नाम हटवा लेते हैं।- योगिता

जवाब- मेरे पांच साल के कैरियर में ऐसा कोई इंसीडेट सामने नहीं आया। यदि आपके पास है तो मुझे बताओ।

सवाल- पुलिस क्राइम पर कंट्रोल क्यों नहीं लगा पा रही है। अभिलाषा

जवाब- पुलिस में जवानों की संख्या सीमित है। यहां पर ड्यूटी के साथ अन्य जगहों पर ड्यूटी लगाने के कारण आउटपुट पर प्रभाव पड़ता है। बावजूद इसके सभी पुलिस कर्मी चौबीसों घंटे लगे हुए हैं।

सवाल- राजनेताओं के लिए पुलिस तुरंत पहुंच जाती है, लेकिन चौराहों पर लगे जाम के लिए कुछ नहीं होता।- भारती(टीचर)

जवाब- राजनेताओं को सुरक्षा देना प्रोटोकॉल का हिस्सा है। वहीं चौराहों पर जाम के लिए पुलिस बल तैनात है। यदि कहीं ऐसी समस्या है तो इसे तुरंत दूर किया जाएगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward