Home Health Health Camp बदलते मौसम में रखेें सेहत का विशेष ध्यान
Health

बदलते मौसम में रखेें सेहत का विशेष ध्यान

  • calendar_month 05,MAR 2016
बदलते मौसम में रखेें सेहत का विशेष ध्यान

अमर उजाला फाउंडेशन, सुभारती अस्पताल और वरदान संस्था की पहल पर शुक्रवार, 05 मार्च, 2016 को देहरादून के इंडस्ट्रियल एरिया सेलाकुई स्थित ईएसआई ऑफिस में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 400 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl चिकित्सकों ने लोगों को मौसम में बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा रहता है।
 
ईएसआई के स्टेट मेडिकल कमिश्नर डॉ. एन.के. अरोड़ा, डॉ. दीपशिखा शर्मा, डॉ. नरेश कुमार, सुभारती अस्पताल की मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस और ओ.एस.डी. बलवंत बोरा ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए। अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. शमीम अहमद, ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. शुभम, फिजिशियन डा. अंजली, ईएनटी सर्जन डा. सीमा ने मरीजों की जांच की। अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि गंभीर बीमार मरीजों को शनिवार पांच मार्च को सुबह वाहन के जरिये सुभारती अस्पताल लाया जाएगा। भर्ती होने वाले मरीजों को उपचार में 75 फीसदी की छूट दी जाएगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward