Home Health Health Camp स्वस्थ और चमकते दांतों के लिए सही देखभाल जरूरी
Health

स्वस्थ और चमकते दांतों के लिए सही देखभाल जरूरी

  • calendar_month 24,NOV 2019
स्वस्थ और चमकते दांतों के लिए सही देखभाल जरूरी

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आईटीएस डेंटल कॉलेज, बिल्डर और स्थानीय लोगों के सहयोग से रविवार, 24 नवम्बर, 2019 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी ग्रीन आर्क में एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सोसाइटी के क्लब हाउस में प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक किया गया, इस दौरान 91 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

आईटीएस डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों ने शिविर में मौजूद लोगों को दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आपकी लापरवाही से दांत खराब हो रहे हैं। अगर लंबे समय तक स्वस्थ दांत चाहिए तो सही देखभाल जरूरी है। जांच में काफी लोगों के दांत में गंदगी मिली। शिविर में ही चिकित्सकों ने उनके दांतों की सफाई भी की। शिविर में जरूरतमंद लोगों को उपयोगी दवाइयों के साथ उनके रक्त की जाँच भी की गयी। सिगरेट और तम्बाकू की लत से पीड़ित लोगों को इसे छोड़ने की सलाह के साथ निकोटेक्स की टेबलेट्स भी मुफ्त में दी गई।

डॉ. अमित चौहान ने बताया कि लोगों में दांत साफ करवाने को लेकर एक भ्रम है। उनको लगता है कि सफाई से दांतों के ऊपर की एक परत हट जाती है। परत के हटने से दांतों में गर्म व ठंडा लगने लगता है। यह गलत है। परत हटती है, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस आ जाती है।

अपने दांतों की सलामती के लिए हमें हर छह माह में दांतों की सफाई करानी चाहिए। काफी लोगों के मुंह से बदबू आने की शिकायत मिली। उन्हें समय पर दांत साफ करने की सलाह दी गई। ब्रश करने का सही तरीका भी बताया गया। डॉ. अमित चौहान ने बताया कि काफी लोगों के दांतों में कीड़े लगे थे। इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इलाज नहीं मिलने से दांत खराब हो सकते हैं। समय और खर्च भी बढ़ जाता है। आईटीएस की टीम में सानिया, सक्षम झा, पूजा कुमारी, शिखा, शर्मिष्ठा, सिमरन, स्तुति के साथ लोकेश, सुखवीर और सहयोगी छत्रपाल सिंह ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय निवासी नवल सिंह, पवन चौधरी, वीरेंद्र कुमार ने भी सहयोग किया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward