Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala चंदौली के एसजी पब्लिक स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

चंदौली के एसजी पब्लिक स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 24,AUG 2018
चंदौली के एसजी पब्लिक स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 23 अगस्त को चंदौली के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl इस मौके पर एसपी संतोष सिंह ने बच्चों को पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- डायल-100, वूमेन पॉवर लाइन- 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 आदि की उपयोगिता और कार्यप्रणाली से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीl 

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खुलकर पुलिस अधीक्षक से कई सवाल भी पूछेl कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. शिवहरे ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह सराहनीय पहल हैl इससे बच्चों के अंदर भय दूर होगा और बिना किसी झिझक के अपनी बातों को रख सकेंगेl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward