Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala बलिया के नागाजी विद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

बलिया के नागाजी विद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 13,JUL 2018
बलिया के नागाजी विद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला।

बलिया। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दिनांक 13 जुलाई, 2018 (शुक्रवार) को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून की जानकारी प्रदान की। बच्चों को कानून-नियमों का पाठ पढ़ते हुए एसपी ने कहा कि कानून सुविधा के लिए है, दुरुपयोग के लिए नहीं।

कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए एसपी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर चलते हुए अनुशासन के साथ ही नियमों का भी पालन करेंगे तो हमेशा सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर डायल-100 और वीमेन पॉवर लाइन-1090 की उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward