Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala मऊ के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

मऊ के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 13,JUL 2018
मऊ के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

मऊ। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दिनांक 13 जुलाई, 2018 (शुक्रवार) को लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचने की जानकारी प्रदान की। जिले में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पहली बार पुलिस अधिकारी से सीधे संवाद किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में एसपी से कई सवाल भी पूछे और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

इस मौके पर जुडो कराटे विशेषज्ञ महिला सिपाही सरोज देवी ने छात्राओं को आकस्मिक परिस्थितियों से बचने के लिए आत्मरक्षा के उपाय बताए और प्रदर्शन करके दिखाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को आग बुझाने के गुर भी सिखाए गये।

गौरतलब हो कि इन पाठशालाओं में विद्यार्थी बेझिझक अपनी बातों को पुलिस अधिकारी से साझा करते है, सवाल पुछते हैं व पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानते है। इस कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य युवाओं का आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ाना है, जिससे वो नियम व कानून को बेहतर ढंग से समझते हुए आवश्यकता पड़ने पर डरने की बजाय कानूनी मदद प्राप्त कर सकें।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward