Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 09,JUL 2018
इलाहाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला।

इलाहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दिनांक 9 जुलाई, 2018 (सोमवार) को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए सीओ मोनिका चड्ढा ने संदेश दिया कि बातचीत से किसी भी चुनौती का समाधान किया जा सकता है।

छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स देते हुए सीओ मोनिका चड्ढा ने कहा कि सोशल साइट्स- फेसबुक/व्हाट्सएप आदि का प्रयोग सावधानी से करें। यदि छात्राओं के साथ कोई गलत हरकत करता है तो उसे छिपाएं नहीं। अपने मन की पीड़ा को किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ जरुर साझा करें। जरुरत पड़ने पर वीमेन पॉवर लाइन- 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, इसमें आपकी पहचान गुप्त रखते हुए पुलिस कार्यवाही करती है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward