Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala पीडीडीयू नगर के विक्रम सिंह कन्या पीजी कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला
Awareness Campaigns

पीडीडीयू नगर के विक्रम सिंह कन्या पीजी कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला

  • calendar_month 20,FEB 2019
पीडीडीयू नगर के विक्रम सिंह कन्या पीजी कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार, 20 फरवरी, 2019 को चंदौली/पीडीडीयू नगर के विक्रम सिंह कन्या पीजी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए एएसपी प्रेमचंद ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश के साथ खुद को समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। तभी समाज में महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित हैं।

छात्राएं उतना ही सहनशील बने जब तक वे सुरक्षित हैं। आवश्यकता से अधिक सहनशीलता उनकी असुरक्षा का कारण बनती है। ऐसे में उन्हें सहने की नहीं बल्कि बहादुरी से जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नारी हमेशा सशक्त रही है। उसे सिर्फ समझने और सतर्क रहने की जरूरत है कि उसके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। किसी के बहकावे में आने के बजाय नियत को समझें, उसके अनुसार सजग और सचेत रहें।

एएसपी ने पुलिस और सरकार की ओर महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1090, आशा ज्योति केंद्र 181, चाइल्ड लाइन 1098 और यूपी-100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किन परिस्थितियों में कैसे समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि नारी समाज की निर्माता है। दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, छेड़खानी से बचने के उपाय भी बताए। इसके लिए शिक्षा के साथ स्वावलंबी बनें। तभी आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपनी आवाज को बुलंद कर सकती हैं।

महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव ने भी महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। वहीं छात्रा शिवांगी और प्रियंका यादव ने भी नारी सुरक्षा और पुलिस के कार्य से जुड़े सवाल पूछ़े। एएसपी प्रेमचंद ने छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। महिला करीब 200 छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर नारी सशक्तीकरण का संकल्प लिया। 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward