Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala फिरोजाबाद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

फिरोजाबाद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 12,SEP 2018
फिरोजाबाद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से फिरोजाबाद के रसीदपुर कनेंटा स्थित आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 12 सितम्बर, 2018 (गुरूवार) को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl एसपी आर.ए. सिंह ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए सुरक्षा संबंधित कई टिप्स भी दिए और डायल- 100 और वूमेन पॉवर लाइन- 1090 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करना चाहिएl चुप्पी साधने से अपराध बढ़ता हैl उन्होंने समझाया कि जुर्म सहन न करें, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएंl 

छात्राओं का मनोबल और हौसला बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कमजोर नहीं मजबूत बनें, हालातों से हमें हताश नहीं होना चाहिएl जूझना चाहिए और हिम्मत के साथ आगे बढ़कर अपनी बात रखनी चाहिएl इस मौके पर छात्राओं ने खुलकर एसपी से कई सवाल भी पूछेl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward