Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala औरैया के बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में हुई पुलिस की पाठशाला।
Awareness Campaigns

औरैया के बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में हुई पुलिस की पाठशाला।

  • calendar_month 31,OCT 2018
औरैया के बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में हुई पुलिस की पाठशाला।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार, 31 अक्टूबर, 2018 को औरैया के बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl पाठशाला में एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हमें अनजान लोगों से मित्रता नहीं करनी चाहियेl

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके के बारे में बताते हुए एसपी ने कहा कि हमें इंटरनेट का उपयोग अपने ज्ञानवर्धन के लिए करना चाहिएl सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करके आप साइबर अपराध के भागी बन सकते हैंl 

इस दौरान टीएसआई शैलेश पांडेय ने यातायात नियमों के बारे में बताते हुए, सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि छात्राओं को स्कूटी चलाते समय मुंह पर दुपट्टा बांधने के बजाय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिएl

महिला थाना प्रभारी नीलम पांडेय ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि घबराएं नहीं बेफिक्र होकर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं और वूमेन पॉवरलाइन-1090 को अपना हथियार बनाएंl इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से पुलिसिंग से सम्बंधित कई सवाल भी पूछेl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward