Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala मिर्जापुर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला
Awareness Campaigns

मिर्जापुर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला

  • calendar_month 22,DEC 2018
मिर्जापुर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता: 100 मिलीयन स्माइल कार्यक्रम के तहत शनिवार, 22 दिसम्बर, 2018 को मिर्जापुर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl पाठशाला को संबोधित करते हुए एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर बनें। हर समस्या को अपने माता-पिता व पुलिस के साथ शेयर करें।

उन्होंने छात्राओं को कानून का पालन करने की सलाह दी और कहा कि परेशानी में घबराएं नहीं, बस बताएं, आरोपी जेल में होंगे। मन से पुलिस का डर निकालने एवं उन्हें उनके अधिकारों व पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। एसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच संवादहीनता आज एक बड़ी समस्या बन गई है। हमें यह समझना होगा कि पुलिस मित्र है, दुश्मन नहीं। कहा कि आत्म अनुशासन व अपने कर्तव्यों का सही पालन सबसे बड़ी सुरक्षा है।

वर्तमान परिवेश में मोबाइल व कंप्यूटर का सही प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने विभिन्न धाराओं की भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 सहित के संबंध में जानकारी दी। बताया कि यदि कोई उन्हें परेशान करे तो वह इस नंबर पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने छात्राओं को अन्य हेल्प लाइन की भी जानकारी दी। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण सेठी ने अमर उजाला फाउंडेशन के पहल की सराहना करते हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान छात्राओं ने एसपी से खुलकर कई सवाल भी पूछे। 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward