Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala कानपुर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुई पुलिस की पाठशाला
Awareness Campaigns

कानपुर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुई पुलिस की पाठशाला

  • calendar_month 28,DEC 2016
कानपुर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुई पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कानपुर के कायमगंज स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में मंगलवार, 27 दिसंबर, 2016 को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, कोतवाल दधिबल तिवारी ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल साइट का इस्तेमाल करते वक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को छात्राओं के कई मुश्किल सवालों से भी सामना करना पड़ा। विद्यालय की छात्रा अदिति ने सीओ से पूछा कि पुलिस अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल क्यों करती है? जिसके जवाब में सीओ ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों में नकारापन है। ऐसे लोगों की उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। इस अवसर पर सीओ ने छात्राओं को बताया कि शोहदों को सबक सिखाने के लिए वह 1090 हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकती हैं। यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है तथा सभी काल रिकॉर्ड होती है। इसके साथ ही पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत कर सकती है। यह सेवा 7 जनवरी से शुरू हो रही है।

वहीं, छात्रा प्रियंका का सवाल था कि अवैध शराब के कारोबारियों को नेताओं के दवाब में छोड़ दिया जाता है। इसके जवाब में सीओ ने कहा कि अवैध शराब कारोबारी को छोड़ा नहीं जाता है बल्कि उसका चालान किया जाता है, जो कि एक जमानतीय अपराध है। 
छात्रा जान्हवी का सवाल था कि नेताओं के दबाव में पुलिस क्यों काम करती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार के अधीन काम करते हैं। अगर नेता न्यायप्रिय बात कहते हैं तो उनकी बात मानते हैं। अगर वह अनुचित काम का दबाव बनाते हैं तो वह विवेक के अनुसार काम करते हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward