Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala हल्द्वानी के सिंथिया स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला
Awareness Campaigns

हल्द्वानी के सिंथिया स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला

  • calendar_month 31,OCT 2017
हल्द्वानी के सिंथिया स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार, 31 अक्टूबर, 2018 को हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गयाl पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एस.पी. सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं में दूसरे के रहन-सहन में आकर्षक और दोस्ती के दबाव के चलते नशा की बीमारी फैलती हैl

नशा से बचने के लिए छात्रों को अपने दोस्तों से न कहना सीखना होगाl नशे से छात्रों के लिए लक्ष्य पाना असंभव हो जाता हैl एक छात्र नशेड़ियों या नशे के करिबरियों के बारे में सूचना देकर काफी लोगों को बचा सकता हैl 

पुलिस की कार्यप्रणालीयों के बारे में छात्रों को अवगत कराते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा किराएदारों और नौकरों का सत्यापन कराना जरुरी हैl सत्यापन नहीं कराने पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता हैl इस दौरान विद्यार्थियों ने बेझिझक होकर पुलिस अधीक्षक से कई सवाल भी पूछेl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward