Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala नोएडा के सेक्टर-74 में हुई पुलिस की चौपाल
Awareness Campaigns

नोएडा के सेक्टर-74 में हुई पुलिस की चौपाल

  • calendar_month 27,FEB 2019
नोएडा के सेक्टर-74 में हुई पुलिस की चौपाल

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम 'अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत बुधवार, 27 फरवरी, 2019 को नोएडा के सेक्टर- 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गयाl चौपाल में चौकी प्रभारी परविंदर सिंह ने स्थानीय लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए संबोधित कियाl कार्यक्रम में सोसायटी के बुजुर्ग, युवा एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

इस मौके पर महिलाओं ने चौकी प्रभारी परविंदर सिंह से सोसायटी की अन्य समस्याओं पर चर्चा की। पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ है। किसी प्रकार की दुर्घटना या अपराध होने पर तुरंत जानकारी दें। ताकि जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई कर सके। महिलाओं ने सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को साप्ताहिक मार्केट के दौरान पुलिस की तैनाती की मांग की।

जिससे महिलाओं में विश्वास पैदा हो और सुरक्षित खरीदारी कर सकें। पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम की सराहना की। बैठक में पीके अग्रवाल, हिरल, आफरीन, विभा, चेस्टा, आरणी, खुशी, टीना, पूर्वीलता, दिनेश जैन, एके जिंदल, गुरप्रीत, राधे अग्रवाल मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward