Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala नोएडा के सेक्टर-31 में हुई पुलिस की चौपाल
Awareness Campaigns

नोएडा के सेक्टर-31 में हुई पुलिस की चौपाल

  • calendar_month 26,FEB 2019
नोएडा के सेक्टर-31 में हुई पुलिस की चौपाल

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम 'अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत मंगलवार, 26 फरवरी, 2019 को नोएडा के सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गयाl इस दौरान चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े टिप्स दिए।

साथ ही डायल- 100, वूमेन पॉवर लाइन आदि आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को कभी कम नहीं समझना चाहिए। वह बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। सिर्फ थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। ताकि वह सुरक्षित रह सकें। चेन और मोबाइल स्नैचिंग जैसे अपराध बढे़ हैं। बचने के लिए कहीं भी आते जाते वक्त थोड़ा अलर्ट रहें ।

कोई भी परेशानी होने या किसी पर आपराधिक गतिविधियों का संदेह होने की स्थिति में पीसीआर को सूचित करें। यदि आप किसी के बारे में कोई सूचना देते हैं तो आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा। सेक्टर-31 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम से बेहद खुशी हुई। उनका संगठन महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य करता रहेगा।

अंजली सक्सेना ने कहा कि महिलाओं के लिए अपने अधिकार जानना बेहद जरूरी है। इससे सशक्तिकरण को बल मिलता है। नेहा बलूनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास जगाते हैं । अमर उजाला की इस पहल का हम स्वागत करते हैं। नेहा बहल ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। मुश्किल हालातों से कैसे बचना है, हमें इसकी जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान करीब 30 लोग मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward