Home Health Janhit Clinic वृंदावन के जनहित क्लीनिक में मिल रही हर मर्ज की दवा
Health

वृंदावन के जनहित क्लीनिक में मिल रही हर मर्ज की दवा

  • calendar_month 21,APR 2019
वृंदावन के जनहित क्लीनिक में मिल रही हर मर्ज की दवा

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्थापित वृंदावन के छीपी गली स्थित जनहित क्लीनिक, स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पर लोगों को हर मर्ज की दवा मिल रही है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम को 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस जनहित क्लीनिक में विधवा माताओं के अलावा स्थानीय लोग भी आ रहे हैं।

क्लीनिक में चिकित्सक डॉ. गोविंद गुप्ता सेवाएं दे रहे हैं और यहां पर आने वाले सभी मरीजों को दवाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती हैं। कनक धारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती लक्ष्मी गौतम ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा, विधवा माताओं को तो फायदा मिल ही रहा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है।

जब भी कोई दिक्कत होती है। यहीं चली आती हूं। यहां पर जांच भी अच्छी होती है और दवाएं भी मुफ्त में मिलती है। बहुत फायदा है इस क्लीनिक का। -अनुराधा, दुशायद मोहल्ला, उम्र-50 वर्ष

बहुत घबराटह होती है। यहां से निःशुल्क दवा मिलती है। दवा इतनी अच्छी है कि बीमारी तुरंत ठीक हो जाती है। डॉक्टर साहब भी बहुत अच्छे से जांचते हैं। - संता , गोपीनाथ घेरा, उम्र-65 वर्ष

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward