Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala आपके सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकें: एसपी आशुतोष मिश्र
Awareness Campaigns

आपके सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकें: एसपी आशुतोष मिश्र

  • calendar_month 31,OCT 2015
आपके सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकें: एसपी आशुतोष मिश्र

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2015 को इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गयाl पाठशाला में यमुनापार के एसपी आशुतोष मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकें। हर नागरिक पुलिस है, पुलिस से डरने की आश्वयकता नहीं है, पुलिस आपकी मदद के लिए है। एसपी ने बताया कि पुलिस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। सीमित संख्या में पुलिस बल हर समय मदद के लिए आपके पास नहीं पहुंच सकती, इसके लिए हर नागरिक को आगे बढ़कर पुलिस की भूमिका निभानी होगी।
 
सदाचार एवं कानून व्यवस्था के शिक्षक के रूप में छात्रों के बीच उतरे एसपी आशुतोष मिश्र ने बच्चों से बचपन से ही नियमों के पालन करने की आदत डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे वह समाज को सही राह दिखा सकेंगे। उन्होंने छात्रों से यातायात के नियमों का बढ़-चढ़कर पालन करने को कहा। इसको तोड़ने वाले को पहले समझाएं, नहीं मानने की स्थिति में इस बात की शिकायत पुलिस को 100 नंबर डायल करके दें।
 
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें समाज में कहीं भी कुछ गलत दिखाई पड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अर्जुन की तरह लक्ष्य तय करें तभी सफलता मिलेगी। लोग पढ़े-लिखे हैं, इसलिए कानून व्यवस्था के पालन में उनका पुलिस को अधिक सहयोग मिल रहा है। पुलिस की पाठशाला के दौरान जी.आई.सी. के छात्रों ने पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद किया और कई सवाल भी पूछे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward