अमर उजाला फाउंडेशन, केडीएमए, जिला प्रशासन, जयपुर फुट, नारायण सेवा संस्थान, आईएमए और रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट की तरफ से आगामी 10 दिसम्बर, 2017 को होने वाले विशाल दिव्यांग सहायता शिविर में महानगर के अलावा कानपुर मंडल से जुड़े सभी जिलों के दिव्यांगजनों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जिनके पैर नहीं हैं, उन्हें नि:शुल्क कृत्रिम पैर बनाकर देने के लिए नाप ली जाएगी। कैलीपर बनाकर दिए जाएंगे। जो चलने में दिक्कत महसूस करते हैं, उनका इलाज किया जाएगा। जिन दिव्यांगाें को ज्यादा दिक्कत है, उनके ऑपरेशन होंगे।
कानपुरः करम देवी मेमोरियल एकेडमी (केडीएमए) बर्रा-आठ में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर 10 दिसंबर रविवार को लगेगा। शिविर का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे है। रजिस्ट्रेशन करा चुके दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, वाकर आदि वितरित किए जाएंगे। नि:शुल्क शिविर भी लगेगा, जिसमें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। दवाएं भी मिलेंगी। कई जांचें निशुल्क होंगी। कई में 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जो रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे भी शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं।
जयपुर फुट लगाएगा कृत्रिम अंग
जयपुर फुट की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, पैर लगाए जाएंगे। पोलियो कैलीपर भी बनाकर देंगे। यह संस्था लंबे समय से जयपुर से ही पूरे देश के दिव्यांगाें की सेवा में जुटी है। तीन साल में यहां आने वाले रोगियों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। जयपुर फुट की टीम कृत्रिम हाथ, पैर लगाने के लिए दिव्यांगाें की नाप लेगी और उन्हें अपकरण बनाकर देगी।
नारायण सेवा संस्थान देगी ट्राईसाइकिल
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के जरिये दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर दी जाएंगी। यह टीम भी दिव्यांगजनों को हाथ, पैर और माड्युलर कैलीपर बनाने के लिए नाप लेगी। कैलीपर बाद में मिलेंगे। दिव्यांग या उनके परिवार की मासिक आय 15000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आय का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। इस कैंप में डॉक्टरों की टीम मरीजों का परीक्षण भी करेगी। संस्था पिछले 23 वर्षों से ऐसे लोगों का मुफ्त ऑपरेशन करा रही है।
वाकिंग स्टिक, वाकर भी मिलेंगे
दिव्यांगों को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट की ओर से वाकिंग स्टिक और वाकर वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष संकल्प भल्ला, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष खेड़िया ने दी।
एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद के डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
विशाल दिव्यांग सहायता शिविर के दौरान लग रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के 44 डॉक्टर अलग - अलग काउंटरों में स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
एलोपैथी के ये डॉक्टर देखेंगे मरीज
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि इस शिविर में फिजीशियन डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. राजेश कुमार जैन, डॉ.आरसी सचान, डॉ. एमपी शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. कंचन माला, डॉ. सरिता कटियार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. विनय कुमार मिश्रा, डॉ. विनय गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव दुबे, डॉ. विनीत वर्मा, सर्जन डॉ. बृजेंद्र निगम, डॉ. मनीषा निगम, डॉ. आदित्य कुमार सचान, कान-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी जायसवाल डॉ. राजकुमार, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. शिवजी चतुर्वेदी, डॉ. महेश खट्टर, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कटियार. डॉ. सपना सचान, डॉ. बृजेंद्र उमराव आदि मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। दिव्यांगजनों की हीमोग्लोबिन व रेंडम ब्लड शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को विभिन्न तरह की जांचों में पालीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर में 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाएं दी जाएंगी।
आयुर्वेद के ये डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
क्षेत्रीय अधिकारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी डॉ. निरंकार गोयल के नेतृत्व में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रतन लाल नगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय पाल सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ.भारेंद्रु प्रकाश दिवाकर, डॉ. दीप्ती पुष्कर, डॉ. कृष्ण बहादुर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। फार्मेसिस्ट ज्ञान प्रकाश शर्मा, कृष्णकांत द्विवेदी, अश्वनी विश्वकर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार सचान मरीजों दवाएं देंगे। विभाग के चार अन्य कर्मियों भी मरीजों की सहायता करेंगे।
होम्योपैथी के डॉक्टर करेंगे इलाज
डॉ. हेमंत मोहन के नेतृत्व में अलग काउंटर में होम्योपैथी की डॉ. आरती मोहन, डॉ. विनीत द्विवेदी, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. स्मिता अग्रवाल, डॉ. विमिता अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा पांडेय, डॉ. संतोष तिवारी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। दवाएं मिलेंगी। फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. नेहा त्रिपाठी, डॉ. हिना वैश्य भी मौजूद रहेंगे।
इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी - 9336200355, 9675201412
इस नंबर पर एसएमएस कर जानकारी लें - 9759393000

हाथरस। मेंडू रोड स्थित माया इंस्टीट्यूट में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सिहान एमएस समुराई ने छात्राओं से कहा कि जब कोई सड़क पर परेशान करे तो घबराएं नहीं, बल्कि उसे मुंह तोड़ जवाब दें। इसके लिए खुद की रक्षा करना सीखें।
उन्होंने कहा कि छेड़खानी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अपराधी अक्सर लड़कियों को सॉफ्ट टारगेट (कमजोर) मानकर निशाना बनाते हैं। ऐसे अपराधियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए मार्शल आर्ट एक शानदार और बेहद असरदार कला है। इसे सीखकर महिलाएं न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकती हैं, बल्कि अपनी रक्षा भी खुद कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को पंच, किक और ब्लॉकिंग के व्यावहारिक दांव-पेच सिखाए। बताया कि अगर कोई अचानक हमला कर दे, तो बैग में मौजूद पेन या पिन भी एक हथियार बन सकता है। इन तकनीकों का नियमित अभ्यास करने की अपील की। वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प डेस्क 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और डायल 112 के प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. शकुंतला, श्वेता सेंगर, निर्मल, चेष्ठा दीक्षित, नेहा सिंह, कल्पना निगम, साक्षी दीक्षित, खुशी सिंह, संघमित्रा, बीनेश, अजय वीर सिंह और भरत कुमार मौजूद रहे।

इगलास। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले इगलास सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. ज्योति शर्मा व सीएचसी बेसवां के अधीक्षक डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। कस्बे के डॉक्टर, पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले गौरव शर्मा, देवराज, अभिषेक, योगेंद्र नगाइच, मोहित बंसल, संतोष अग्रवाल, सोनू, प्रवीण प्रकाश गौड़, गोपाल कृष्ण, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. राहुल गुप्ता, शिवप्रकाश गौड़, लव कुमार चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश, राजकिशोर उपाध्याय, ललित कुमार, डॉ. बहादुर सिंह, अर्जुन, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, विशाल उपाध्याय, विक्रमजीत, भारती सक्सेना, व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल, तारावती अग्रवाल व अन्य थे। शिविर में रक्त संग्रह के लिए मलखान सिंह से डॉ. नूरा, अक्षय कुमार सेंगर, शुभम, प्रीति, अरविंद, नितिन व प्रीतम शामिल रहे।

सहपऊ। गांव समदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 112 बच्चों की सेहत जांची गई। बच्चों की उम्र एवं लंबाई के अनुसार वजन, आंख, नाक-कान, गला, हृदय की धड़कन एवं पल्स रेट की जांच की गई। सभी बच्चे स्वस्थ मिले। इस दौरान डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. राजेश, डॉ. आशा मितरा, डॉ. नीलम, रजनी, आंगनबाड़ी केंद्र से मधुर, विवेक एवं सुमन मौजूद रहीं।
चंडीगढ़। महिला क्रिकेट विश्व कप की गूंज के बीच चंडीगढ़ की युवा महिला क्रिकेटरों में भी उत्साह चरम पर है। नेट्स पर पसीना बहा रही शहर की बेटियों की आंखों में अब एक ही सपना है-टीम इंडिया की नीली जर्सी। इस सपने को नई उड़ान दी है शहर की बेटी और भारतीय टीम की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने, जिनकी सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल बन गई है। क्रिकेट में बेटियां खूब चौके-छक्के मार रही हैं। हालांकि इन सपनों के साथ एक टीस भी जुड़ी है। खिलाड़ियों का कहना था कि यूटी क्रिकेट एसोसिएशन बनने के बाद सुविधाओं में सुधार जरूर हुआ है लेकिन अभी भी लड़कियों को लड़कों के बराबर अवसर और संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। जहां लड़कों को बेहतर स्टेडियम और आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, वहीं लड़कियां आज भी सीमित संसाधनों के बीच अपनी मंजिल तलाशने को मजबूर हैं। अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में सेक्टर-9 में जुटीं चंडीगढ़ की वरिष्ठ और उभरती महिला क्रिकेटरों ने अपने अनुभव साझा किए। महिला क्रिकेटरों ने कहा कि अवसर और सुविधाएं बराबर मिलें तो वे साबित कर देंगी कि प्रतिभा किसी से कम नहीं है, बस उसे निखारने के लिए सही मंच की जरूरत है। सीपीएल में मंच न मिलने का मलाल युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा निराशा चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) में महिला वर्ग को अपेक्षित मंच नहीं मिलने पर जताई। उनका कहना था कि चार टीमों वाली यह लीग महिला क्रिकेट के लिए बड़ा अवसर बन सकती थी। इससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मैच मिलते और नई प्रतिभाओं को पहचान बनाने का मौका मिलता। लड़कियों को सीमित विकल्पों में करना पड़ रहा अभ्यास इशाना चड्ढा और प्रियंका ने कहा कि जहां लड़कों को अभ्यास के लिए बेहतर स्टेडियम और सुविधाएं मिलती हैं, वहीं लड़कियों को सीमित विकल्पों में अभ्यास करना पड़ता है। ट्विंकल पाठक, यशिका साहनी और इशाना ने मांग की कि महिला खिलाड़ियों को भी अच्छे और समतल मैदान उपलब्ध कराए जाएं ताकि चोट का खतरा कम हो और प्रदर्शन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से ही अगली नंदिनी शर्मा निकलेंगी। नंदिनी की सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा अंडर-15 और अंडर-17 खिलाड़ी अदिति श्योराण ने कहा कि नंदिनी शर्मा जैसी खिलाड़ियों की सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे यह भरोसा बढ़ता है कि चंडीगढ़ से भी राष्ट्रीय टीम तक पहुंचा जा सकता है। वहीं अंडर-19 खिलाड़ी मानवी का कहना है कि प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाओं के साथ-साथ नियमित और अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों का आयोजन भी जरूरी है। युवा क्रिकेटरों ने कहा है कि अगर उन्हें बेहतर मैदान, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और पर्याप्त मैच मिलें तो चंडीगढ़ से भविष्य में और भी नंदिनी शर्मा निकल सकती हैं। विश्व कप के माहौल ने इन बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है, अब जरूरत उन सपनों को साकार करने के लिए मजबूत मंच और अवसर देने की है। सोनाक्षी और लावन्या जैसी युवा खिलाड़ियों ने भी ट्रायल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी राय रखी।

कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत उत्कर्ष नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज परसौली गल्ला मंडी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य एचपी सिंह, सहयोगी शिवांगी और पारुल ने जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, बटरफ्लाई व ताड़ासन का अभ्यास कराया तथा योग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और तनाव कम होता है। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेश त्रिवेदी, डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ. यशस्वनी त्रिवेदी व प्राचार्य इंद्रावती चतुर्वेदी मौजूद रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।