Home Health Health Camp 7 वर्षीय ह्रदय रोग से पीड़ित मासूम अंकित की मदद को आगे आए मददगार।
Health

7 वर्षीय ह्रदय रोग से पीड़ित मासूम अंकित की मदद को आगे आए मददगार।

  • calendar_month 01,AUG 2018
7 वर्षीय ह्रदय रोग से पीड़ित मासूम अंकित की मदद को आगे आए मददगार।

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर मास्टर कॉलोनी, इगलास, अलीगढ़ के निवासी मासूम अंकित की मदद के लिए अलीगढ़ के जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की ओर से 25 हजार रूपए, एग्रीकल्चर सेंटर की ओर से 10 हजार रुपए और मुस्कान हॉस्पिटल की डॉ. रश्मि व डॉ. सतीश ने एक हजार रुपए का चेक अंकित की मां रामवती देवी के नाम से प्रदान कर आर्थिक मदद दी हैl 

7 वर्षीय अंकित गंभीर ह्रदय रोग से पीड़ित हैl चिकित्सकों का कहना है कि अंकित के दिल में छेद है और उसका ऑपरेशन करना बेहद जरुरी हैl मासूम अंकित की बिमारी और परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने मदद का बीड़ा उठाया हैl नई दिल्ली स्थित जीबी पन्त अस्पताल में चिकित्सकों ने 3 अगस्त को अंकित को बुलाया हैl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward