Home Health Health Camp सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, अपर राजीव नगर (देहरादून) में आयोजित शिविर में 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण।
Health

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, अपर राजीव नगर (देहरादून) में आयोजित शिविर में 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण।

  • calendar_month 12,MAY 2018
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, अपर राजीव नगर (देहरादून) में आयोजित शिविर में 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण।

देहरादून। अमर उजाला फाउंडेशन और श्री रूपनारायण समाज कल्याण समिति की ओर से स्वस्थ्य शरीर सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत दिनांक 12 मई, 2018 (शनिवार) को देहरादून के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, अपर राजीव नगर में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त परामर्श दिया और दवाइयां बांटी। लोगों की ईसीजी, ब्लड सुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त की गई। शिविर का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सलाहकार मुख्यमंत्री डॉ. नवीन बलूनी ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह संस्थाएं मिलकर काम कर रही है, और फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward