Home Health Health Camp हल्द्वानी के ललित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Health

हल्द्वानी के ललित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • calendar_month 13,JAN 2018
हल्द्वानी के ललित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन एवं कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से शुक्रवार, 12 जनवरी, 2018 को हल्द्वानी के ललित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां दी गई, साथ ही रक्त की जांच भी निःशुल्क की गईl

 शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के दो बजे तक किया गयाl चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में जोड़ो के दर्द, पेट की गड़बड़ी, खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहीl शिविर में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सीजेएस होरा, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.अंशुमान राय, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आईपी अरोड़ा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतू त्रिपाठी व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जीनत अंसारी आदि मौजूद रहेl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward