Home Health Health Camp मुरादनगर के खिमावती गांव में 543 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

मुरादनगर के खिमावती गांव में 543 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 17,JAN 2018
मुरादनगर के खिमावती गांव में 543 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार, 18 जनवरी, 2018 को गाजियाबाद (मुरादनगर) के खिमावती गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक किया गयाl शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह, विधायक अजीतपाल त्यागी और खिमावती गांव के प्रधान अनिल त्यागी ने कियाl

शिविर का आयोजन मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से किया गयाl इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 543 ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गई, साथ ही उनके रक्त की जांच भी की गईl शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, आई स्पेशलिस्ट, डेंटिस्ट सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward