Home Health Health Camp इलाहाबाद के हंडिया में 427 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

इलाहाबाद के हंडिया में 427 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 15,DEC 2017
इलाहाबाद के हंडिया में 427 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन' अभियान के तहत बृहस्पतिवार, 14 दिसम्बर, 2017 को इलाहाबाद के हंडिया ब्लॉक स्थित लाक्षागृह स्थित प्राथमिक विद्यालय में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए एसडीएम कुलदेव सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की और बताया कि इससे गांव के स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगीl 

इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 427 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl शिविर में लोगों को उपयोगी दवाइयां भी मुफ्त में दी गई, साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उनके रक्त की जांच भी मुफ्त में की गईl शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवीन स्वास्थ्य केंद्र लाक्षागृह के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया के चिकित्सकों और अन्य सहयोगी स्टाफ की टीम मौजूद रहीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward