Home Health Health Camp पिलाना सीएचसी में 403 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

पिलाना सीएचसी में 403 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 24,JAN 2019
पिलाना सीएचसी में 403 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार, 24 जनवरी, 2019 को अमीनगर सराय (बाघपत) के पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन एडीएम विवेक कुमार यादव ने कियाl उन्होंने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर पर जरूरतमंद लोगों को लाभ होता हैl 

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 403 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां दी गई, साथ ही उनके रक्त की जांच भी मुफ्त में की गईl इस मौके पर चिकित्सकों ने स्थानीय लोगों को मौसमी बिमारियों से बचाव की जानकारी भी दीl सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि शिविर में बदलते मौसम से होने वाले नजला, जुकाम, खांसी के मरीजों के संख्या अधिक रहीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward