Home Health Health Camp अमरोहा के सैदनगली में 400 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

अमरोहा के सैदनगली में 400 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 20,FEB 2019
अमरोहा के सैदनगली में 400 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार, 20 फरवरी, 2019 को अमरोहा के सैदनगली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl स्वास्थ्य शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. रमेश चन्द्र शर्मा ने कियाl 

इस दौरान हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अमरोहा जिला अस्पताल के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में पुरुषों की तुलना में महिला मरीजों की संख्या अधिक रहीl शिविर में हर तीसरा मरीज त्वचा रोग/वायरल से पीड़ित मिलाl विशेषज्ञों ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श देते हुए उपयोगी दवाइयां दी, साथ ही उनके रक्त की जांच भी कीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward