Home Health Health Camp गाज़ियाबाद के सुठारी गांव में 333 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

गाज़ियाबाद के सुठारी गांव में 333 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 24,AUG 2017
गाज़ियाबाद के सुठारी गांव में 333 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोनी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 23 अगस्त, 2017 को गाज़ियाबाद के मुरादनगर स्थित सुठारी गांव में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत शालिनी ओझा ने कियाl 

शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 3 बजे तक मास्टर तुलेराम यादव के मकान में किया गयाl इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 333 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गईl साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उनके रक्त की जांच भी की गईl इस मौके पर छोटे बच्चों और गर्भवती माताओं को टिके भी लगाए गयेl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward