Home Health Health Camp मुरादनगर के रावली कला गांव में 301 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

मुरादनगर के रावली कला गांव में 301 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 05,MAR 2019
मुरादनगर के रावली कला गांव में 301 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन और आईटीएस डेंटल कॉलेज की ओर से मंगलवार, 5 मार्च, 2019 को मुरादनगर के रावली कला गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया गयाl इस दौरान आईटीएस डेंटल कॉलेज के 13 चिकित्सकों की टीम द्वारा 301 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां दी गईl 

इसमें दंत चिकित्सक, फिजीशियन, आंखों के डॉक्टर शामिल थे। डॉ. विक्रम अरोड़ा ने बताया कि कैंप में 122 लोगों के दांतों का चेकअप हुआ। फिजीशियन डॉ. शाहिद ने 53 मरीजों की जांच की, 52 लोगों की आंखों की जांच की गई, 12 लोगों के दांत में मसाला भरा गया, आठ लोगों के दांत निकाले गए, 48 लोगों के दांतों की सफाई की गई, जबकि छह लोगों के मुंह में मौखिक घाव मिले। इस दौरान लोगों को दांतों की देखभाल टिप्स भी दिए गए।

डॉ. विक्रम अरोड़ा ने बताया कि ग्रामीणों में दांतों के लिए जागरूकता की कमी थी। काफी लोगों के दांतों में कीड़े और गंदगी लगी थी। इसका कारण दांतों को ठीक से साफ न करना था। लोगों को बताया कि दांतों में किस तरह ब्रश करना चाहिए, किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे दांतों के मसूड़े स्वस्थ्य रहें।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward