Home Health Health Camp सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में 270 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में 270 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 21,JAN 2019
सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में 270 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत सोमवार, 21 जनवरी, 2019 को सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव स्थित पीएचसी में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 270 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क दी गईl

शिविर का उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान ने चिकित्सकों का स्वागत किया और फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि देहात क्षेत्र में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सामाजिकता दर्शाता हैl इस दौरान चिकित्सकों ने बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया और शरीर को स्वस्थ रखने की सलाह भी दीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward