Home Health Health Camp मुरादाबाद के गिदौड़ गांव में 244 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

मुरादाबाद के गिदौड़ गांव में 244 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 18,FEB 2019
मुरादाबाद के गिदौड़ गांव में 244 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार, 18 फरवरी, 2019 को मुरादाबाद के पाकबाड़ा स्थित गिदौड़ गांव के अम्बेडकर सामुदायिक केंद्र में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा धनुपुरा और बागड़पुर के करीब 244 महिलाओं और पुरुषों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक किया गयाl

इस दौरान तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीl शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान शफीक अहमद ने सहयोग प्रदान कियाl ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी दी गईl साथ ही चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उनके रक्त की जांच भी की गईl स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि ग्रामीणों में त्वचा रोग के मामले सबसे ज्यादा सामने आएl शिविर में ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों को दवा देने के साथ ही नियमित जांच की सलाह भी दी गईl बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम से पीड़ितों की संख्या भी अधिक रहीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward