Home Health Health Camp जसपुर में हुआ 219 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

जसपुर में हुआ 219 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 07,DEC 2018
जसपुर में हुआ 219 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल, अमर उजाला फाउंडेशन और अपराजिता 100 मिलियन स्माईल्स के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार, 7 दिसम्बर, 2018 को ऊधमसिंह नगर के जसपुर में कोतवाली रोड स्थित धर्मशाला प्रांगण में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 219 लोगों को परामर्श देकर उनकी रक्त संबंधी जांचें की गई।

वृद्धों, महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोग सुबह से ही शिविर में पंजीकरण कराने और शिविर का लाभ उठाने पहुंचे। शिविर में सभी रोगियों का वजन, शुगर, ब्लड प्रेशर चेक किया गया। रोगियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी, पेटदर्द, जोड़ों का दर्द, चर्मरोग, लीवर, अल्सर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को चिकित्सीय परामर्श देकर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान हृदय संबंधी जांचें भी की गईं। शिविर में भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्र सेवा मंच के सदस्यों ने भी शिरकत की।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward