Home Health Health Camp ऊधमसिंह नगर में हुआ 207 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

ऊधमसिंह नगर में हुआ 207 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 05,DEC 2018
ऊधमसिंह नगर में हुआ 207 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

उजाला अस्पताल, अमर उजाला फाउंडेशन और अपराजिता के संयुक्त बैनर तले बुधवार, 5 दिसम्बर, 2018 को ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी स्थित मौर्य धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl इस दौरान लोगों को नि:शुल्क परामर्श देकर उनकी रक्त संबंधी जांचे की गई साथ ही चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गई।

शिविर शुरू होते ही पंजीकरण कराने वालों की कतारें लग गई। इस दौरान कुल 207 रोगियों ने अपना पंजीकरण कराया। वृद्धों और महिलाओं के अलावा सभी आयु वर्ग के लोगों ने शिविर में भागीदारी की। इस दौरान सभी रोगियों का वजन चेक किया गया। साथ ही रोगियों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी चेक किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट व जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्मरोग, पीलिया जैसी बीमारियों से पीड़ित थेl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward