Home Health Health Camp देवरिया के अहिरौली बघेल में 178 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

देवरिया के अहिरौली बघेल में 178 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 22,DEC 2017
देवरिया के अहिरौली बघेल में 178 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार, 21 दिसम्बर, 2017 को देवरिया के अहिरौली बघेल स्थित ललिता कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 178 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl

शिविर में लोगों को उपयोगी दवाइयां मुहैया कराने के साथ उनके रक्त की जांच भी मुफ्त में की गईl इस दौरान 40 से अधिक महिलाओं के आँखों की जांच की गईl शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक किया गयाl शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ईएनटी सर्जन महेंद्र कुमार ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की वजह से युवा शुगर और बीपी जैसी बिमारियों के शिकार हो रहे हैंl पहले ये बीमारियां ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थीl यदि अपनी जीवन शैली के मसाले पर लोग सतर्क नहीं हुए तो इस बीमारी से कोई भी अछूता नहीं रह पायेगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward