Home Health Health Camp अतरौली के बिजौली गांव में 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

अतरौली के बिजौली गांव में 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 07,MAR 2019
अतरौली के बिजौली गांव में 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरूवार, 7 मार्च, 2019 को अतरौली के बिजौली गांव में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक  किया गयाl स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार व त्वचा रोग से पीड़ित मिलेl

इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 150 से अधिक स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गईं, साथ ही उनके रक्त की जांच भी की गईl शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भुवनेंद्र कुमार, डॉ. गंगा शरण शुक्ल, डॉ. गीतिका गुप्ता, रुपेश चौधरी, सुरेखा पांडेय, नागेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, शम्मी कपूर आदि मौजूद रहे व अपनी सेवाएँ दीl स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही बेहतर इलाज कि सुविधा मिलने से काफी राहत हुई हैl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward