Home Health Health Camp वाराणसी के भट्टी गांव में आयोजित शिविर में 142 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।
Health

वाराणसी के भट्टी गांव में आयोजित शिविर में 142 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

  • calendar_month 13,OCT 2018
वाराणसी के भट्टी गांव में आयोजित शिविर में 142 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम के तहत शनिवार, 13 अक्टूबर, 2018 को वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भट्टी गांव स्थित शांति सरोवर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गयाl स्वास्थ्य विभाग और बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में लोहता, भट्टी, धन्नीपुर गांव से आए करीब 142 मरीजों की जांच कर उपयोगी परामर्श एवं दवाइयां दी गईl इस दौरान मरीजों के रक्त की जांच भी मुफ्त में की गईl 

शिविर का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि बिमारियों को छिपाने के बजाए समय पर चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि समय से इलाज हो सकेl इस दौरान सीएमओ ने ग्रामीणजनों को आयुष्मान योजना की भी जानकारी दीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward