Home Health Health Camp रामनगर के नगर पालिका में 110 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

रामनगर के नगर पालिका में 110 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 06,DEC 2018
रामनगर के नगर पालिका में 110 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

उजाला अस्पताल काशीपुर, अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता के संयुक्त बैनर तले बृहस्पतिवार, 6 दिसम्बर, 2018 को रामनगर (नैनीताल) में नगर पालिका के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 110 लोगों को परामर्श देकर उनकी रक्त संबंधी जांचें की गई और उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गई।

शिविर में सुबह से ही भीड़ लगी रही। शिविर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान 110 लोगों ने शिविर में आकर अपनी बीमारियों के बारे में चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में आए चिकित्सक डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. अमित बंसल ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, जोड़ों के दर्द, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज आए। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य लाभ लिया। परामर्श के बाद जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती ने भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward