Home Health Health Camp कानपुर देहात के सहतावनपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Health

कानपुर देहात के सहतावनपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • calendar_month 10,NOV 2018
कानपुर देहात के सहतावनपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन और राम सेवक यादव स्मारक समिति की ओर से शनिवार, 10 नवम्बर, 2018 को शिवली (कानपुर देहात) के सहतावनपुर गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 378 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl 

चिकित्सकों ने बताया कि प्रातः 10 बजे से संचालित इस शिविर में सर्दी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द, गठिया और नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहीl इस दौरान सभी मरीजों को उपयोगी परामर्श एवं दवाइयां दी गईl 

गौरतलब हो कि आमजन को सर्व सुलभ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता हैl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward