Home Health Health Camp दांतों की समस्या को नहीं करें नजरअंदाज, तुरंत कराएं इलाज
Health

दांतों की समस्या को नहीं करें नजरअंदाज, तुरंत कराएं इलाज

  • calendar_month 30,JUN 2019
दांतों की समस्या को नहीं करें नजरअंदाज, तुरंत कराएं इलाज

अमर उजाला फाउंडेशन और आईटीएस डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 30 जून, 2019 को नोएडा सेक्टर-55 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए के सहयोग से निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 से दोपहर के 2 बजे तक संचालित शिविर में 55 लोगों का निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl शिविर में लोगों को परामर्श के साथ तंबाकू छोड़ने के उपायों की भी जानकारी दी गई। 

लोगों ने दांतों में कैविटी, दर्द, और घिसाव जैसी समस्याओं से निजात के लिए चिकित्सीय सहायता प्राप्त की। शिविर में स्थानीय निवासियों ने भी चेक अप करवाया। डॉक्टर ने लोगों को दांतों की देखभाल के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही ब्लडप्रेशर, शुगर जैसी अन्य परेशानियों की भी जांच की गई। आईटीएस डेंटल अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अमित चौहान ने बताया कि बदले खानपान से लोगों में दांतों की समस्याएं बढ़ रही हैं। दांतों में पीलापन, दर्द , कैविटी, कमजोर मसूढ़े की शिकायत आम हो चुकी है। बचाव के लिए नियमित रूप से दो टाइम ब्रश करना आवश्यक है। साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। इससे भी दांत प्रभावित होते हैं। समय-समय पर चेकअप कराते रहें। यदि कैविटी की समस्या रहती है, तो समय समय पर डॉक्टर से सफाई करा सकते हैं। 

गुस्से में नहीं चबाए दांत 
डेंटल स्टाफ कृतिका ने बताया कि कुछ लोगों की गुस्से में दांत चबाने की आदत होती है या फिर खाते वक्त बहुत ज्यादा जोर देते हैं। ऐसे में दांतों में घिसाव की समस्या पैदा हो जाती है। कुछ व्यवसायों से जुड़े लोग दांतों का गलत तरीके से प्रयोग करते हैं। जैसे दर्जी लगातार दांतों से धागे काटते हैं। कोल्डड्रिंक केन दांतों से खोलते हैं। इससे बनावट प्रभावित होती है। इन पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए।

मेडिकल इंचार्ज डॉ. कृष्णा ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के टिप्स दिए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम से लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सेक्रेटरी के बी बाबू राव, मेडिकल स्टाफ नागमनी, शर्मिष्ठा, सानिया, मोहम्मद सद्दाम मौजूद रहे।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward