Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala पुलिस की चौपाल में पढ़ा डायल 100 का पाठ
Awareness Campaigns

पुलिस की चौपाल में पढ़ा डायल 100 का पाठ

  • calendar_month 04,JUN 2019
पुलिस की चौपाल में पढ़ा डायल 100 का पाठ

अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता: 100 स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार, 4 जनवरी, 2019 को ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गयाl इस दौरान सूरजपुर कोतवाली के उप निरीक्षक सुंदर सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा के उपाय बताए। उप निरीक्षक ने महिलाओं से कहा कि रोड पर चलते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे में मोबाइल पर बात न करें। कोई चोर या लुटेरा आपका मोबाइल, पर्स, चेन उड़ा ले जा सकता है।

सोने या कीमती वस्तु पहन रखी है तो अलर्ट रहकर बचा जा सकता है। इसके बाद भी कोई घटना हो जाए तो 100 डायल और 1090 पर शिकायत की जा सकती है। पुलिस आपकी मदद को पहुंच जाएगी। घरेलू सहायिका, किराएदार या अन्य काम करने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। यदि जांच परख कर इनकी नियुक्ति की जाए तो आपराधिक घटनाओं का शिकार होने से बचा जा सकता है।

महिलाओं ने बताया कि 100 नंबर पर कॉल करने पर अक्सर नोएडा लग जाती है। कई बार तो काफी देर तक मिलाने पर भी कॉल नहीं मिलती। उप निरीक्षक सुंदर सिंह ने कहा कि कभी-कभी किसी घटनास्थल पर होने की वजह से 100 डॉयल को पहुंचने में देरी हो सकती है। लेकिन अधिकतर समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए कासना कोतवाली प्रभारी का सीयूजी नंबर 9870395068 भी दिया।       
    
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत पुलिस की चौपाल से महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी मिली है। समय-समय पर इस तरह के अभियान चलने चाहिए, जिससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी। - अंजली सिसोदिया      
     

अभियान से महिलाओं को फायदा मिल रहा है। स्थानीय पुलिस इंचार्ज से मिलकर महिलाओं ने सेक्टर की समस्या बताई। वहीं, उप निरीक्षक ने समाधान का आश्वासन भी दिया है। - ममता श्रीवास्तव      
   
पुलिस उप निरीक्षक ने किराएदारों, घरेलू सहायिका के सत्यापन की जानकारी दी है। अब स्वयं भी इसका ध्यान रखेंगे और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगे। - रितु कंसल      
     
अपराजिता अभियान में सहायता के लिए 100 डायल के अलावा 1090 महिला हेल्प लाइन के बारे में विशेष जानकारी मिली है। सेक्टर में इस तरह के जानकारी परक अभियान चलते रहने चाहिए। अमर उजाला का विशेष शुक्रिया। - पूर्णिमा नाथ

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward