Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala बेटियां डरे नहीं, पुलिस हमेशा है साथ
Awareness Campaigns

बेटियां डरे नहीं, पुलिस हमेशा है साथ

  • calendar_month 02,JUL 2022
बेटियां डरे नहीं, पुलिस हमेशा है साथ

मऊ : बेटियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। महिला सशक्तीकरण से ही देश की तरक्की हो सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर के प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में आयोजित पुलिस की पाठशाला में यह संदेश दिया गया। इस मौके पर हेल्पलाइन, यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे कार्यक्रमों से जानकारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार है। महिलाएं अपनी बात कहने में संकोच न करें। छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया का ठीक से इस्तेमाल करें। सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी दी। कहा, बेटियों और महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर हैं। शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि प्रकाश नर्सिंग स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनीष राय ने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर की मदद लें। कार्यक्रम का संचालन आंचल सिंह ने किया। आयोजन में 200 से अधिक छात्राएं शामिल हुईं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward