Home Rural Transformation Bandal Valley Rural Development अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों को दी गई कंप्यूटर की जानकारी
Rural Transformation

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों को दी गई कंप्यूटर की जानकारी

  • calendar_month 31,JAN 2016
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों को दी गई कंप्यूटर की जानकारी

उत्तराखंड के देहरादून स्थित बांदल घाटी के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय, सरखेत के बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन और तिमली विद्यापीठ की ओर से कंप्यूटर की जानकारी दी गई। साथ ही दोनों स्कूलों के 76 बच्चों को गर्म कपड़े भी बांटे गए। फाउंडेशन की टीम ने बच्चों को बताया कि हाईटेक जमाने में कंप्यूटर की पढ़ाई बेहद जरूरी है। इसके जरिये आप अपना भविष्य संवार सकते हैं।

पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक दोनों स्कूलों के बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने गर्म कपड़े बांटे। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि दूरदराज के स्कूलों में बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराया जाना सराहनीय है। उन्होंने बदलते दौर में कंप्यूटर की जरूरत पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तिमली विद्यापीठ के आशीष डबराल ने प्रोजेक्ट के जरिये बच्चों को वीडियो दिखाकर कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और अंग्रेजी की जानकारी के बगैर हम पिछड़ते चले जाएंगे। यह बताना जरूरी है कि ये वही आशीष डबराल है, जो पहाड़ों पर कंप्यूटर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। वे गुड़गांव में नौकरी करते हैं, मगर हर हफ्ते शनिवार को 325 किलोमीटर ड्राइव करके चमोली स्थित अपने गांव जाते हैं और बच्चों को कंप्यूटर और अंग्रेजी पढ़ाते हैं।
 
कार्यक्रम में सरखेत की प्रधान आरती पंवार, सीआरसी मंजू नेगी, प्रधानाध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरखेत पुष्पा मधवाल, सहायक अध्यापिका लज्जावती सकलानी, शिक्षिका सुषमा गुसाईं, हेमा जोशी, हैस्को की डा.सुधा शर्मा आदि मौजूद रही।
 
अमर उजाला फाउंडेशन और तिमली विद्यापीठ की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त 39 बच्चों को स्कूल में ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। तिमली विद्यापीठ के आशीष डबराल ने कहा कि एक साल तक बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर सिखाया जाएगा।
 
गूगल सर्च कर देखा लालकिला
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छठवीं कक्षा के छात्र कुशल पंवार ने कहा कि उसने गूगल में सर्च कर लालकिला, दिल्ली और गोवा देखा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward