Home Health Health Camp कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के 824 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Health

कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के 824 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 22,DEC 2017
कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के 824 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 22 दिसम्बर, 2017 को तुर्कपट्टी (कुशीनगर) के फाजिलनगर ब्लाक के रुदवलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 824 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां दी गईl शिविर का संचालन प्रातः 9 बजे से किया गयाl स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने कहा कि स्वस्थ शरीर हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिएl बुजुर्ग और बच्चे ही नहीं बल्कि नौजवानों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिएl

स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगीl इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या और जीवनशैली सुधारने की भी सलाह दीl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward