Home Health Health Camp पीरुमदारा में 74 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

पीरुमदारा में 74 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 12,JAN 2018
पीरुमदारा में 74 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार, 11 जनवरी, 2018 को रामनगर (नैनीताल) के बीआरसी पीरुमदारा में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गईl साथ ही उनके रक्त की जांच भी की गईl 

इस दौरान ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा ने लोगों को ठंड से बचने, सांस फूलने पर जांच कराने की सलाह भी दीl महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी रंजन ने महिलाओं की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श दियाl शिविर में मौजूद स्थानीय ग्रामीण लोगों ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की और बताया कि इससे गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खास लाभ मिला हैl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward