Home Health Health Camp उन्नाव के मुस्कान हॉस्पिटल में 340 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

उन्नाव के मुस्कान हॉस्पिटल में 340 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 06,AUG 2017
उन्नाव के मुस्कान हॉस्पिटल में 340 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार, 05 अगस्त, 2017 को उन्नाव के आवास-विकास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में इंडाग्रो के सहयोग से एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 340 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl

इस दौरान चिकित्सकों द्वारा H1N1 (स्वाइन फ्लू) से बचाव के लिए होम्योपैथिक खुराक भी दी गईl हड्डी रोग विशेषज्ञ ने हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को एक्सरसाइज की सलाह और खानपान में एहतियात बरतने के सुझाव भी दिएl चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार 30 लोगों के रक्त की जांच की गई, साथ ही 70 लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, यूरिक एसिड व हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गईl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward