Home Health Health Camp आगरा के एत्मादपुर सीएचसी में 316 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Health

आगरा के एत्मादपुर सीएचसी में 316 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 14,SEP 2017
आगरा के एत्मादपुर सीएचसी में 316 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन अभियान के तहत बुधवार, 13 सितम्बर, 2017 को आगरा के एत्मादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का संचालन सुबह दस से दोपहर के दो बजे तक किया गयाl 

इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 316 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां दी गईl साथ ही साथ चिकित्सक के निर्देशानुसार मरीजों के रक्त की जाँच भी की गईl शिविर में एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और सर्जन मौजूद रहे। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजवीर सिंह, डा. सुभाष चंद्र, डा. मनीष जैन, डा. स्मिता पाठक, डा. मनोज कुमार, सत्यप्रकाश सारस्वत, राजेश बघेल और अभितांशु नारायण ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में इंग्लैंड निवासी डा. लाल बहादुर शर्मा ने हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप रोग से पीड़ित लोगों का परीक्षण कियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward