Home Health Health Camp स्वास्थ्य शिविर में 131 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Health

स्वास्थ्य शिविर में 131 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

  • calendar_month 28,MAR 2022
स्वास्थ्य शिविर में 131 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कानपुर में जूही वार्ड 16 झंडा वाले चौराहे के पास अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौसम परिवर्तन की वजह से जुकाम, बुखार के रोगी ज्यादा पहुंचे। डॉक्टर ने दवा और सलाह दी। शिविर में निशुल्क जांच भी की गई। शिविर में 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 31 लोगों की आंखों की जांच हुई। उजाला सिग्नस कुलवंती के डॉ. एस के मिश्रा, सुधीर कुमार, मोनी दीक्षित, सरोज कुमारी, पूजा देवी, अनुपम राठौर ने मरीजों की जांच की और निशुल्क दवा दी। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी आदि जांचें की गईं। जुकाम, बुखार, हड्डियों में दर्द के मरीज ज्यादा पहुंचे। हड्डी के मरीजों को एक्सरसाइज की सलाह के साथ खानपान में भी ध्यान रखने को कहा। एमडी पैथ लैब की ओर से रूपेश गुप्ता ने ब्लड की जांच करने में सहयोग किया। पार्षद राकेश पासवान का कैंप में विशेष सहयोग रहा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward