Home Awareness Campaigns Police Ki Pathshala मनचलों से न डरें, न छुपाएं, पुलिस है दोस्त, उसे बताएं- एसपी सिटी विनय सिंह
Awareness Campaigns

मनचलों से न डरें, न छुपाएं, पुलिस है दोस्त, उसे बताएं- एसपी सिटी विनय सिंह

  • calendar_month 10,APR 2019
मनचलों से न डरें, न छुपाएं, पुलिस है दोस्त, उसे बताएं- एसपी सिटी विनय सिंह

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बुधवार, 10 अप्रैल, 2019 को गोरखपुर के गोरखनाथ स्थित महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में एसपी सिटी विनय सिंह ने छात्राओं को कानून की बारीकियां समझाते हुए कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है। कहीं आते-जाते कोई परेशान करता है तो इसे छुपाएं नहीं, डायल- 100 या फिर 1090 पर पुलिस को बताएं।

मनचलों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी। हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता हैl एसपी सिटी ने छात्राओं को इंटरनेट की दुनिया से सतर्क किया। बोले, सोशल मीडिया भी अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। किसी भी फोटो का दुरुपयोग संभव है। इसलिए हर यूजर को सतर्क रहना होगा। 

इससे पहले एसपी का स्वागत मेकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष अनुराग कुमार ने किया। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य मेजर पाटेश्वरी सिंह ने किया और कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। मदद के लिए शिकायत करना आपकी जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं वे कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर मदद लें। 

पॉलिटेक्निक छात्राओं ने झिझक छोडकर एसपी सिटी से कई सवाल पूछे। सहजता से जवाब भी मिला। श्रेया श्रीवास्तव ने कहा कि रास्ते में मनचले फब्तियां कसते हैं। शिकायत की हिम्मत करते हैं लेकिन पुलिस की पहले से दिमाग और समाज में बनी छवि परेशान करती है। लगता है परेशानी बढ़ जाएगी। इस पर एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस हर कदम पर आपके साथ है, चुप्पी तोड़िए कार्रवाई होगी। खुशबू त्रिपाठी, प्रीतम और अंशिका ने साइबर क्राइम से जुड़े सवाल किए।  

सावधानी के सूत्र
> सोशल साइट्स पर सोच-समझ कर दोस्त बनाएं
> दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग से होती हैं, धीरे चलें
> यातायात नियमों को समझें और पालन करें
> अभिभावक जिम्मेदार बनें, कच्ची उम्र में वाहन न दें
> फोन पर किसी से बैंक से जुड़ी जानकारी न साझा करें

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर पाटेश्वरी सिंह, मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष अनुराग कुमार, अमित पांडेय, पूनम शर्मा, सीमा सिंह, दीपशिखा पांडेय, श्रद्धा वैश्य, यशी तिवारी, रीता भाष्कर और खुशबु कुमारी समेत पूरे विद्यालय परिवार ने विशेष सहयोग किया।

एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य मेजर पाटेश्वरी सिंह ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। संदेश दिया कि जागरूकता ही समझदारी है। जिन बेटियों ने कुछ जानकारी हासिल की है, वह अपने सगे-संबंधियों से जरूर साझा करें। 

महिला हेल्पलाइन उपयोगी है। तमाम मामलों में छात्राएं डर कर समस्याएं साझा नहीं करतीं। कोई परेशानी हुई तो जरूर आवाज उठाऊंगी। पुलिस की मदद लेने से गुरेज नहीं करना है। -आकांक्षा वैश्य, इलेक्ट्रिानिक्स तृतीय वर्ष

महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जो जानकारी मिली है, वह उपयोगी है। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अब यही सीख दूसरों को भी देना है। -प्रीतम साहनी, इलेक्ट्रिानिक्स तृतीय वर्ष
 
महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ी है। कुछ गलत हुआ तो निश्चित पुलिस की मदद ली जाएगी। पुलिस के बड़े अफसर से सीधे संवाद के बाद गलतफहमी दूर हो गई है। -निकिता जायसवाल, सिविल प्रथम वर्ष

शिकायत नहीं करेंगे तो शोहदों का मन बढ़ेगा। आगे समस्या और बढ़ेगी। अब वीमेन पॉवर लाइन और डॉयल 100 की ताकत का एहसास हुआ है। पुलिस दोस्त है, इसका भरोसा हुआ। -प्रिया, सिविल प्रथम वर्ष
 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward